ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
बिहार
देश में शांति के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 28/1/2017 12:24:13 PM
देश में शांति के लिए गायत्री यज्ञ का आयोजन

सीवान, (हि.स.)। बिहार में सीवान जिले के मैरवा राम-जानकी मंदिर में देश में शांति स्थापित करने की कामना के साथ पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया। यह यज्ञ 26 जनवरी दिन गुरुवार से लेकर 29 जनवरी दिन रविवार तक चलेगा।

 यज्ञ के प्रारंभ में कलश यात्रा निकाली गई, इसमें मैरवा के हजारों श्रद्धालु गाजे बाजे के साथ कलश यात्रा में शामिल हुए, जो मैरवा बाजार होते हुए मैरवा धाम तक गया। फिर वहां के झरही नदी से जल भरकर वापस रामजानकी मंदिर पर समाप्त हुआ। अखिल विश्व गायत्री परिवार के संस्थापक पंडित आचार्य श्रीराम शर्मा जी के द्वारा एक अभियान चलाया गया था जिसका नाम विकार क्रांति अभियान है। उसी अभियान के तहत देश में शान्ति स्थापित करने के उद्देश्य से इस यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 
आज के भौतिक परिवेश में मनुष्य सिर्फ अपने जीवन की भौतिक उपलब्धियों को ही सब कुछ मानने लगा है। ऐसे विषम परिस्तिथियों में पूरा विश्व आतंकवाद, उग्रवाद और भ्र्ष्टाचार के दलदल में फँसता जा रहा है। लूट, खसोट, बेईमान आदि इन सभी कुरीतियों का कारण सिर्फ मनुष्य की दुर्बुद्धि ही है। इसी बुद्धि को बदलने के उद्देश्य के साथ यह यज्ञ शुरू हुआ है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS