बिहार
मुखिया ने सरकारी योजना की राशि को विवाह में किया खर्च
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 8:31:52 PMसहरसा, (हि.स.)। बिहार के सहरसा जिले में सत्तर कटैया प्रखंड की विशनपुर पंचायत की मुखिया रोजी राजल ने सरकारी योजना का लगभग 1 लाख 7 हज़ार 500 रूपए की निकासी कर अपनी शादी में खर्च कर लिया। प्रखंड विकास पदाधिकारी पवन कुमार ठाकुर ने बुधवार को यहां बताया कि इस मामले का खुलासा विभिन्न योजनाओं के वित्तीय लेखा-जोखा की समीक्षा के क्रम में हुआ। उन्होंने बताया कि रोजी राजल ने राशि का गबन, पंचायत सचिव सुभाष यादव की मिलीभगत से किया था।
ठाकुर ने बताया कि उक्त सरकारी राशि को 24 घंटे के अंदर, सरकारी खाते में जमा करने का मुखिया और पंचायत सचिव को निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि मुखिया और पंचायत सचिव यदि आदेश की अवहेलना करते हुए सरकारी राशि को सरकारी खजाने में जमा करने में विफल रहे, तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज़ की जाएगी।