बिहार
संपत्ति विवाद में पिता व सौतेली मां को गोलियों से भूना
By Deshwani | Publish Date: 19/7/2017 4:40:05 PMसमस्तीपुर, (हि.स.)| जिले के विभूतिपुर थाना क्षेत्र के पटवारी दक्षिण गांव में संपत्ति विवाद को लेकर बेटे ने पिता और सौतेली मां को गोलियों से भून दिया। घटना मंगलवार सुबह करीब 5:30 बजे उस वक्त हुई जब सौतेली मां नीलम सिन्हा घर में बर्तन साफ कर रही थी और पिता पूर्व सैनिक विक्रम प्रसाद सिंह बथान में मवेशी को चारा दे रहे थे। इसी दौरान बेटे पंकज कुमार सिंह अपने सहयोगियों की मदद से अपनी सौतेली मां को तीन गोली मारी और उसके बाद बथान पहुंचकर पिता विक्रम प्रसाद सिंह को 4-5 गोलियां मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना को अंजाम देने के बाद सभी फरार हो गए। इधर, घटना को लेकर ग्रामीणों ने रोसरा-समस्तीपुर पथ को पटपारा दक्षिण में जाम कर यातायात बाधित कर दिया। बताया जाता है कि पूर्व सैनिक के करीब 20 वर्ष पूर्व पहली पत्नी को संदेहास्पद स्थिति में मौत के बाद दूसरी शादी नीलम सिन्हा से की थी। उसी समय से पहली पत्नी के पुत्रों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हालांकि पूर्व सैनिक ने घर और जमीन में उन्हें हिस्सा दे दिया था, लेकिन वह संतुष्ट नहीं थे ।
अपनी मां की मौत का गम और पिता के व्यवहार से आक्रोशित बेटे ने घटना को अंजाम दिया। विक्रम प्रसाद सिंह को पहली पत्नी से 2 पुत्र एवं पुत्रियां है जबकि दूसरी पत्नी से दो पुत्री एवं एक पुत्र है। घटना को अंजाम देने वाला पुत्र पंकज सिंह फरार है। डीएसपी ने बताया की मौके पर एक पिस्तौल और आधा दर्जन दर्जन खोखे बरामद किए गए हैं।