झारखंड
आंधी तूफान में बच्ची की मौत
By Deshwani | Publish Date: 15/5/2017 4:36:13 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। बरहेट, बोरियो, पतना और बरहरवा सहित विभिन्न प्रखंडों में रविवार रात तेज आंधी तूफान ने जमकर कहर बरपाया। इस दौरान एक बच्ची की मौत हो गयी। दनवार गांव निवासी रमेश पहाड़िया की 10 माह की पुत्री सुनीता पहाड़िन की मौत घर में दब जाने से हो गई। सूचना मिलने पर बोरिया थाना प्रभारी सुशील कुमार ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आंधी में कई घरों के उजड़ने से लोग बेघर हो गये। बताया जाता है कि बोरियो प्रखंड में तूफान से लाखों का नुकसान हुआ। सैकड़ों पेड़ और कई बिजली पोल उखड़ गए। हजारों घरों के छप्पर उखड़ गए। ग्रामीण पूरी रात दशहत के साये में रहे। सुबह चारों ओर पेड़ गिरने से सभी रास्ते बंद हो गये। इधर, पूर्व मंत्री लोबिन हेम्ब्रम ने जिला प्रशासन से अविलंब मुआवजा की मांग की है। बोरियो विधायक ताला मरांडी ने भी उचित मुआवजा देने की बात कही।