झारखंड
भाजपा विधायक ताला मरांडी को मिली जमानत
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 2:48:56 PMसाहेबगंज। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक ताला मरांडी को अपने पुत्र के नाबालिग लड़की के साथ विवाह के मामले में शुक्रवार को जमानत मिल गयी। गोड्डा कोर्ट ने विधायक को जमानत दे दी। गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व ताला मरांडी के बेटे की शादी नाबालिग लड़की से हुई थी। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था। मामले दर्केज होने के बाद भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष का पद उन्हें गवाना पड़ा था।