झारखंड
बाइक गिरी खेत में, दो युवक घायल
By Deshwani | Publish Date: 30/3/2017 5:45:19 PMप्रतीकात्मक फोटो
साहेबगंज, (हि.स.)। मुफ़स्सिल थाना के महादेवगंज में गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल दुर्घटनाग्रस्त हो गई इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। ज़ुल्फाम(19) और रिज़वान(20) बाइक से महादेवगंज गांव से महादेवगंज टमटम स्टैंड जा रहे थे। इस दौरान बाइक असंतुलित हो कर सड़क से नीचे खेत में गिर गई। इससे दोनों को गंभीर चोट लगी इधर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर दोनों घायलों को बेहतर इलाज के लिए अस्पताल रेफर कर दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।