ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
साहेबगंज
बीडीओ और प्रमुख ने किया उदयपुरा गांव का दौरा
By Deshwani | Publish Date: 24/2/2017 4:53:57 PM

साहेबगंज, (हि.स.)। तरहसी-थाना क्षेत्र के उदयपुरा गांव में बुधवार रात दो महिलाओं के जिंदा जलाये जाने के बाद शुक्रवार को तरहसी प्रमुख अमुख प्रियदर्शी और बीडीओ मुजाहिद अंसानी ने गांव का दौरा किया और मामले की जानकारी ली। उनके साथ मुखिया और पंचायत समिति के सदस्य भी थे। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवार का जला हुआ घर देखा। घटना के बाद से गांव में भय का वातावरण है। दबंगों के भय से कोई भी खुलकर इस मामले में बोलने से बच रहा है। गौरतलब है कि बुधवार रात उदयपुरा गांव के संजय पासवान के घर के दरवाजे की कुण्डी बाहर से बंद कर अपराधियों ने पेट्रोल छिड़ककर घर में आग लगा दी थी। इससे संजय की मां गहनी कुंवर और पत्नी इमली देवी की मौत जल कर हो गई। पत्नी और मां की चीख पुकार सुन संजय,संजय की बेटी रूपा व बेटा सुदेश जगा तो पूरे घर को जलता हुआ पाया। जब तक वे कुछ समझते तब तक दोनों महिलाओं पूरी तरह जल चुकी थीं। घटना में संजय,रूपा व सुदेश बुरी तरह जख्मी हुए हैं। जिनका इलाज मेदिनीनगर सदर अस्पताल में चल रहा है। संजय ने पुलिस को अपने बयान में कहा है कि जमीन विवाद में इस घटना को गांव के ही बलिन्दर पासवान, बबलू सिंह, संतु सिंह, संजय सिंह, बीरबल पासवान और पिपराटांड़ कोटेया के गुड्डू सिंह ने अंजाम दिया है। पुलिस ने मामले मे छह नामजद सहित पांच अज्ञात अपराधियों पर मामला दर्ज किया है। डीएसपी हीरालाल रवि ने बताया कि अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS