ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
साहेबगंज
दीवार गिरने से एक की मौत
By Deshwani | Publish Date: 12/8/2017 11:48:07 AM
दीवार गिरने से एक की मौत

साहेबगंज, (हि.स.)। जिले मे पिछले चौबीस घंटे से हो रही बारिश से जहां एक की मौत हो गई, वहीं राज्य के गंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने लगा है। जिससे गंगा के आस-पास के इलाकों में बाढ़ का खतरा तेज हो गया। शुक्रवार से लगातार बारिश के कारण जिले मे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। साथ ही मोकामा फरक्का एनएच-80 पर तालझारी के पास सरकंडा में सड़क पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही जिले के अधिकांश प्रखंडों में बिजली आपूर्ति ठप हो गया है। बोरियो प्रखण्ड के गढ़गांवा गांव में शनिवार को तेज वारिश के आफत के तौर पर गिरी जिससे दिवाल गिरने से गांव के ग्राम प्रधान एमपी मुर्मू की पुत्री एरीना मुर्मू (13) की मौत हो स्थल में हो गई। वहीं मृतक की चाची बिटीया टुडू (45) घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
ग्राम प्रधान के भाई संजय मुर्मू ने बताया की शनिवार के सुबह करीब तीन बजे घर की दीवार टूट कर गिर गई, जिससे एरीना मुर्मू (13) की मौत घटना स्थल पर ही मौत हो गई। वहीं मृतक की चाची बिटीया टुडू (45) बुरी तरह घायल हो गई। ग्रामीणों के अनुसार घर का दीवार काफी पुराना और जंर्जर था। इसी के कारण दीवार गिरी। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS