साहेबगंज
यौण शोषण का मामला दर्ज, आरोपी भागा चेन्नई
By Deshwani | Publish Date: 4/8/2017 5:47:57 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। युवती ने शादी का प्रलोभन देकर तीन साल तक उसका यौण शोषण करने का आरोप लगाते हुए सुभान अंसारी पर मामला दर्ज कराया है। युवक बरहेट थाना के सनमनी का निवासी है।
सनमनी निवासी नूर जहां (काल्पनिक नाम) ने बताया कि घर में उसके भाई की तबियत खराब थी। इसी बीच सुभान का उसके घरा आना-जाना था। इसी दौरान उसने प्रेम और फिर शादी का प्रलोभन देकर तीन साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसी बीच जब वह गर्भवती हो गई तो उसे दवा खिला कर उसका गर्भपात करा दिया। दो साल तक झूठा प्रलोभन देकर काम करने के लिए आरोपी चेन्नई चला गया। 2017 मार्च को वो वापस आया और उसने ईद के बाद शादी की बात कही लेकिन सुभान अंसारी फिर से बिना शादी किए ही चेन्नई लौट गया। इस मामले की जानकारी गांव के सरदार को भी दी गई। इस मामले में पीड़िता के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है।