झारखंड
स्थानीय नीति से बाहरियों को लाभ : मरांडी
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 5:44:36 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। भाजपा अडानी और मित्तल जैसी बड़ी कंपनियों के हाथों झारखंड बेचने पर उतारू है। इसलिए झारखंड के हक और माटी की लड़ाई लड़ी जानी बेहद जरूरी है। बुधवार को यह बातें झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी ने कहीं। वह राजमहल टाउन हॉल में माटी बचाओ कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य की रघुवर सरकार का ध्यान आदिवासियों और मूलवासियों की समस्याओं पर नहीं है। सरकार ने जो स्थानीय नीति बनायी है उसमें बाहरियों को लाभ होगा। वहीं सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन कर सरकार आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन छीनना चाहती है। जब लोग जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हैं तो उनपर गोलियां बरसायी जाती हैं, उन्हें जेल भेज दिया जाता है। सभा को झाविमो जिलाध्यक्ष राजकुमार यादव सभा ने भी संबोधित किया। इस दौरान हजारों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।