झारखंड
तालझारी में मिला युवक का शव, जांच में जुटी पुलिस
By Deshwani | Publish Date: 31/5/2017 2:51:24 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। जिले के तालझारी थाना के बासकोला सकरीगली में पिताजी सोरेन (32) नामक व्यक्ति का शव मिला है। आसपास के लोगों ने शव को देख पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। लोगों से पूछताछ में मृतक का नाम पिताजी सोरेन बताया। फिलहाल इस बात का पता नहीं लग सका है कि पिताजी सोरेन की मौत कैसे हुई है। पुलिस जांच में जुट गई है।