झारखंड
प्रशासन ने चौपाल का किया आयोजन
By Deshwani | Publish Date: 28/5/2017 1:49:01 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। बोरियो प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत दुर्गाटोला के चंपा पहाड़ पर प्रशासन ने शनिवार रात चौपाल का आयोजन किया। मौके पर बीडीओ आशीष मंडल ने उपस्थित सभी ग्रामीणों को सरकार की ओर से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी।
ग्रामीणों के द्वारा मुख्यतः पेय जल की समस्या तथा गांव को मुख्य पथ से जोड़ने वाली ग्रामीण सड़क को बेहतर बनाने का अनुरोध प्रखंड विकास पदाधिकारी से किया गया, जिसे शीघ्र ही निराकरण करने का भरोसा ग्रामीणों को बीडीओ ने दिया। पहाड़िया समुदाय के मुर्गीज पालन और सुकरी पालन में अभिरुचि को देखकर मुर्गी शेड/सूअर शेड योजनाओं का चयन ग्राम सभा के माध्यम से हुआ, जिसे अविलंब अमली जामा पहनाते हुए सभी योजनाओं को प्रारम्भ किया जायेगा। मनरेगा में मजदूरी करने को इच्छुक ग्रामीण ने जॉब कार्ड बनाने का आवेदन भी किया। पेंशन के सभी लाभुक संतुष्ट थे, किसी ने कोई शिकायत/आपत्ति नहीं किया।