झारखंड
दो दिनों में हाथी के कुचलने से दम्पति की मौत
By Deshwani | Publish Date: 26/5/2017 12:33:36 PMसाहेबगंज, (हि.स.)। तालझारी प्रखंड के देवटिकरी गांव में दो दिनों में हाथी के कुचलने से ही पति और पत्नी की मौत हो गई। बताया जाता है कि गुरुवार रात हाथी ने चिपरो पहाड़िया (46) को कुचल कर मार डाला।
गौरतलब है कि चिपरी पहाड़िया की पत्नी झोपड़ी पहाड़िन को भी हाथी ने बुधवार अहले सुबह अपना शिकार बनाया था। वहीं देवटिकरी विद्यायल में रखे मिड डे मील का चावल एवं अन्य समाग्री को भी हाथी ने नष्ट कर दिया। इस घटना के बाद गांव में काफी भय है। इस गांव के दो दिनों में अबतक हाथी के कुचलने से तीन लोगों की मौत हो चुकी है।