ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
राजधानी में जल्द बनेगा ''हिल किंगडम''
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 1:25:27 PM
राजधानी में जल्द बनेगा ''हिल किंगडम''

रांची। रांची में लोगों को बेहतर सुविधा देने के लिए नगर विकास विभाग गंभीर नजर आ रहा है। शहर के लोगों को कैसे बेहतर सुविधा का लाभ मिले, इस दिशा में नगर विकास विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। इसी क्रम में नगर विकास विभाग द्वारा राजधानी रांची के चिरौंदी के 24 एकड़ में हिल किंगडम बनाने की तैयारी की जा रही है।

बताया गया है कि हिल किंगडम बनाने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। लोग यहां अपने परिवार और दोस्तों के साथ आ सकते हैं और यहां का आनंद उठा सकते हैं। इसके अलावा, यहां पर एरोप्लेन में रेस्त्रां बनाया जाएगा, जिसमें बैठकर लोग खाना खा सकेंगे। इसके अलावा यहां पानी के जहाज, ट्रेन, बस और ट्रक में भी रेस्त्रां बनाने की योजना है। 
बताया जाता है कि 100 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले हिल किंगडम का डीपीआर नगर विकास की कंपनी जुडको ने तैयार किया है। इसकी निविदा की प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जाएगी। वही इस संबंध में विभाग की ओर से बताया गया है कि बायोडायवर्सिटी पार्क और बिरसा मुंडा जेल पार्क के बाद राजधानी रांची का यह तीसरा सबसे बड़ा पार्क होगा। 
वहीं, चिरौंदी पहाड़ पर एक पुराना प्लेन लगाया जाएगा, जिसे किसी विमानन कंपनी से खरीदा जाएगा। इसे रेस्त्रां का रूप दिया जाएगा। इस रेस्त्रां में बैठकर लोग खाना खा सकते हैं। इसके अलावा ट्रेन भी रखा जाएगा, जिसकी हर बोगी में रेस्त्रां होगा। साथ ही बस और ट्रक का भी रेस्त्रां होगा। इसके अलावा, पार्क में जगह-जगह वॉटर फाउंटेन भी लगाने की योजना है। यहां एक रोपवे बनेगा, जो चिरौंदी पहाड़ों से टैगोर हिल तक जुड़ा होगा। पार्क मोराबादी रोड में साइंस सिटी के पीछे बनेगा, जहां लगभग 500 कारों की पार्किंग की भी सुविधा होगी। इसके अलावा कई अन्य तरह की योजनाएं हैं।
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS