झारखंड
चार जिले में सहायक पुलिस की नियुक्ति 29 मई से
By Deshwani | Publish Date: 23/5/2017 1:20:03 PM रांची। राज्य के चार जिलों में 29 मई से सहायक पुलिस की नियुक्ति शुरू हो रही है। चार जिलों में खूंटी, सिमडेगा, लोहरदगा और गुमला शामिल हैं। सिमडेगा में तीन हजार, खूंटी में चार हजार, लोहरदगा में सात हजार और गुमला में 12 हजार युवकों ने आवेदन दिया। 29 मई से सिमडेगा, एक जून से खूंटी, आठ जून से लोहरदगा और 16 जून से गुमला में नियुक्ति होगी।