झारखंड
रांची विश्वविद्यालय में 25 मई से होगी एमटेक की परीक्षा
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 11:58:00 AMरांची। रांची विश्वविद्यालय में एमटेक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 25 और 27 मई को होगी। परीक्षा एक पाली में होगी। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर आशीष कुमार ने सोमवार को दी। उन्होंने बताया कि यह परीक्षा दोपहर एक बजे से चार बजे तक चलेगी। उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए विवि के पीजी गणित विभाग में परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान सुरक्षा का इंतजाम किया जायेगा ताकि किसी किसी भी प्रकार की गड़बड़ी नहीं हो सके।