झारखंड
सृजन हेल्प परिवार 25 जून को कराएगी 51 बेटियों की शादी
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 11:43:06 AMरांची। रथयात्रा के शुभ अवसर पर 51 बेटियों की शादी होगी। शहर के लोग बाराती होंगे। 25 जून को यह शादियां कांके रोड़ स्थित शाहदेव हाउस में होगी। इसमें सभी पंथ, सम्प्रदाय, जनजातिय समाज की बेटियों का पाणिग्रहण सृजन हेल्प परिवार रांची की देखरेख में होगा। हर अच्छे और समाज हित के कार्य के लिए कोई न कोई बहाना चाहिए। इसके लिए विश्व हिन्दू परिषद के 'समन्वय मंच' और मंद बुद्धि और मूक बधिर विशेष दिव्यांग बच्चों के संस्थान 'सृजन हैल्प' परिवार के प्रमुख कार्यकर्ता सीताराम शर्मा की पचासवीं शादी की सालगिरह पर 51 बेटियों की शादी करायी जा रही है।
सृजन हैल्प परिवार की संचालिका गुंजन गुप्ता ने अपनी मंद बुद्धि दिव्यांग पुत्री के विवाह न होने के दुःख को सुख में बदलने के लिए अबतक लगभग पौने दो सौ झारखंड की अभाव ग्रस्त बेटियों की शादी कराकर उनका घर बसाया है। इनके साथ ही अशोक कुमार अग्रवाल, संजय गुप्ता, सुशील कुमार टेबड़ेवाल, राजेश गाड़ोदिया, मुरारी अग्रवाल, विष्णु अग्रवाल और पप्पू अग्रवाल सहित अन्य मौन तपस्वी कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रयासरत है।