झारखंड
वाट्सएप पर सैक्स रैकेट चलाने वाला गिरफ्तार
By Deshwani | Publish Date: 22/5/2017 11:35:00 AMरांची। राजधानी में वाट्सएप पर सेक्स रैकेट चलाने वाले रुद्रा को पुलिस ने सरायकेला से गिरफ्तार किया है। वह सेक्स रैकेट संचालन का मास्टरमाइंड था। पूर्व में कई लड़कियां और युवा इस मामले में गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जिसने रुद्रा का नाम लिया था।
रुद्रा को लाने के लिए रांची पुलिस की एक टीम सरायकेला के लिए रवाना हो चुकी है। खेलगांव, लोअर बाजार में सैक्स रैकेट का खुलासा के दौरान गिरफ्तार महिला और पुरुष ने पुलिस को बताया था कि रुद्रा वाट्सएप ग्रुप पर लड़कियों की तस्वीर भेज कर पैसे फिक्स कर सेक्स रैकेट का कारोबार चलाता है। पुलिस इसकी लंबे समय से तलाश कर रही थी। झारखंड पुलिस के एक वरीय अधिकारी ने रुद्रा की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।