झारखंड
हजारों बोरा नकली बीज बरामद
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 6:54:55 PMरांची। एसडीओ भोर सिंह यादव ने शनिवार को पिस्का मोड़ स्थित कृषि धन और कृषि इंडिया में छापेमारी की। छापेमारी के बाद कृषि इंडिया के मनोज कुमार और कृषि धन के मंटू कुमार और उसकी पत्नी के खिलाफ पंडरा ओपी में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। इनपर नकली बीज को पैक कर बेचने का आरोप है। इसका लाइसेंस भी इनके पास नहीं है। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा एसडीओ ने रातू के बिजुलिया के निर्मला कोल्ड स्टोर में एसडीओ ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां से मटर, धनिया और चना के हजारों बोरे बरामद किये गये है।
एसडीओ ने बताया कि यह गोदाम हमेन्द्र कुमार सिंह और यतेन्द्र नाथ सिंह का है। मामले में हमेन्द्र कुमार सिंह को गिरफ्तार किया गया है। इन दोनों पर नकली बीज को नये रैपर में पैकेजिंग कर बेचने का आरोप है। इस मामले में रातू थाने में दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। कोल्ड स्टोर को सील कर दिया गया है। एसडीओ ने बताया कि नकली बीज बेचने वाले के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।