ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
जहां पार्टी की पहुंच नहीं, किसान मोर्चा वहां काम करे : रघुवर
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 6:43:49 PM
जहां पार्टी की पहुंच नहीं, किसान मोर्चा वहां काम करे : रघुवर

रांची। मुख्यमंत्री ने रघुवर दास ने कहा है कि मोर्चा और प्रकोष्ठ जनसंघ काल में बनाया गया जिसके तहत अखिल भारतीय किसान मोर्चा का गठन हुआ। मोर्चा का गठन क्षेत्र विशेष में काम करने के लिए हुआ है। जहां पार्टी नहीं पहुंच पाती है, मोर्चा और प्रकोष्ठ वहां काम करते हैं। किसान मोर्चा किसानों के बीच जाकर काम करे। किसान अन्नदाता है। इसलिए पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने जय जवान जय किसान का नारा दिया। यही हमारी सरकार का लक्ष्य है। दास शनिवार को धुर्वा स्थित मत्स्य विभाग में भाजपा किसान मोर्चा के दो दिवसीय कार्यसमिति की बैठक के दूसरे दिन बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। 

उन्होंने कहा कि कैसे हम किसानों की आमदनी दोगुनी करें। किसान मोर्चा को मेरा सुझाव होगा कि किसान चौपाल लगाया जाए, शाम में जब किसान खेत से काम कर लौटते हैं, तब किसान मोर्चा को प्रखंड व पंचायत स्तर पर किसान चौपाल लगाना चाहिए। चौपाल में चर्चा होनी चाहिए कि कैसे किसान कृषि के अलावा बागवानी, डेयरी, मत्स्य पालन अपना कर अपनी आय को बढ़ा सकता है। प्रधानमंत्री सिंचाई योजना के तहत किसान कैसे तीन फसल का लाभ उठा सकता है। राज्य सरकार प्रत्येक पांच एकड़ भूमि पर एक तालाब खुदवाने का काम करने जा रही है। जिससे किसानों को लाभ हो और जल स्तर भी क्षेत्र का बना रहे।
उन्होंने कहा कि झारखंड को सबल बनाने के लिए कृषि उत्पादन को बढ़ाना होगा। कृषि में स्वरोजगार और आर्थिक विकास का भरपूर अवसर है। इसलिए सरकार कृषि के साथ मत्स्य पालन और डेयरी को बढ़ावा दे रही है। सरकारी योजनाओं के माध्यम से किसानों तक पार्टी का विस्तार आपको करना है, ऐसा मुझे विश्वास है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह के नेतृत्व में किसान मोर्चा संगठन को विस्तार देकर पार्टी को मजबूत करने का काम करेगी। शासन या संगठन में सभी को जबावदेह बनना होगा। 
मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त ने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं झारखंड प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति बैठक में शामिल हूं। आपको अपने दल, अपने सरकार के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करना है। भारत वर्ष एक कृषि प्रधान देश है। विश्व में भारत को गांव, गंगा, गीता और गाय के लिए जाना जाता है। कृषि से जुड़ाव भारत की पहचान है। कृषि व्यवसाय नहीं, जीवनधारा है। प्राचीन काल से भारत एक समृद्ध राष्ट्र रहा है जिसे समय-समय पर लूटने का काम होता है। भारत एक सनातन परम्परा का देश रहा है। भारत में सबसे ज्यादा राजस्व किसान देता है। देश के राजस्व में 82 प्रतिशत राजस्व किसान देता है। ऋण की वापसी भी सबसे ज्यादा किसान करता है। 
मस्त ने कहा कि झारखंड में ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा देने की आवश्यकता है। अब झारखंड सिर्फ खनिज से ही नहीं खेती में भी समृद्ध राज्य बनें। भेड़ पालन में किसानों के हित के बारे में भारत सरकार सुविधा बढ़ाने का काम कर रही है। झारखंड में दलहन की खेती की अपार संभावना है। माननीय प्रधानमंत्री ने सिंचाई योजना बनाई। मात्र 35 प्रतिशत खेती सिंचाई के माध्यम से होती है। इसे देखते हुए 90 प्रतिशत अनुदान में सरकार सोलर पम्प दे रही है। इसका लाभ किसानों तक पहुंचाने का काम करें। मनरेगा के माध्यम से 10 लाख तालाब पूरे देश में खोदने का काम किया जा रहा है। यह पहली भारत की सरकार है जो 1500 रुपये गोबर खादों पर अनुदान देने का कार्य कर रही है। नीमयुक्त यूरिया भारत सरकार की अनूठी देन है, जिससे रासायनिक कीटनाशकों से बचा जा सकता है। आप सभी खेत के मेढ़ पर कम से कम 5 पेड़ लगाने का संकल्प लें। 
इससे पूर्व मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ज्योतिरीश्वर सिंह ने कहा कि दृढ़ प्रतिज्ञ मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश किसान मोर्चा दृढ़ प्रतिज्ञ सैनिक के रूप में सदैव खड़ा रहेगा। इतनी व्यस्तता के बावजूद आपके आगमन से किसान मोर्चा के मंडल स्तर तक के कार्यकताओं को बल मिला है। किसान मोर्चा के तरफ से हम आपको आश्वस्त करते हैं कि 2019 के चुनाव में 60 का पार्टी का लक्ष्य हासिल करने में किसान मोर्चा अपनी महती भूमिका निभाने का कार्य करेगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र सिंह मस्त के मार्गदर्शन में किसान मोर्चा संगठन को मजबूती देने का काम करेगी। कार्यसमिति बैठक में राकेश शर्मा द्वारा राजनीतिक कृषि प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया, जिसमें अजय तिवारी, अनंत तिवारी, दीपनारायण सिंह ने भी सुझाव दिए। बैठक में महामंत्री सुबोध कुमार राय, महामंत्री गोविंदराम दांगी, पूर्व किसान मोर्चा अध्यक्ष प्रेम सिंह, ओम सिंह, उपाध्यक्ष दीपनारायण सिंह, मृत्युंजय शर्मा, हृदयानन्द उपाध्याय सहित अन्य लोग उपस्थित थे। 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS