झारखंड
विहिप व बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग 21 से
By Deshwani | Publish Date: 20/5/2017 5:45:16 PMरांची। विश्व हिन्दू परिषद और बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग 21 मई से 31 मई तक चलेगा। प्रशिक्षण वर्ग सरस्वती विद्या मंदिर, कुम्हार टोली हजारीबाग में होगा। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं में व्यक्तिगत सामर्थ्य, क्षमता, स्वाभिमान, निष्ठा और राष्ट्र व संस्कृति के प्रति समर्पण भाव को जागृत और परिपुष्ट किया जायेगा। 21 से 31 मई तक शिक्षा वर्ग और 24 से 31 तक बजरंग दल का प्रशिक्षण वर्ग होगा। यह जानकारी विश्व हिन्दू परिषद के प्रांत मंत्री विरेन्द्र साहू ने दी।