झारखंड
राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर लगेगा मेडिकल कैंप
By Deshwani | Publish Date: 19/5/2017 5:22:52 PMरांची। पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय की ओर से राजीव गांधी जी की 26वीं पुण्यतिथि के अवसर पर रांची लोकसभा अंतर्गत सभी छह विधानसभाओं में सद्भावना और सेवाभाव के तहत रविवार को फ्री मेडिकल चेकअप सह दवा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। रांची लोकसभा अर्न्तगत डोरंडा शिशु सदन, रातू रोड के मधुकम, रातु प्रखंड मुख्यालय, नामकुम प्रखंड मुख्यालय, नगड़ी पंचायत भवन, सिल्ली प्रखंड मुख्यालय, ईचागढ़ और खलारी में यह कैंप लगाया जायेगा। इसमें लोगों का फ्री चेकअप होगा और दवाएं भी दी जायेंगी।