झारखंड
झाविमो के चक्का जाम का कांग्रेस ने किया समर्थन
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2017 4:04:31 PMरांची। झाविमो की ओर से गुरुवार को आहूत चक्का जाम का कांग्रेस ने समर्थन किया है। कांग्रेस के पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय ने बुधवार को समर्थन का एलान करते हुए कहा कि सरकार के दमनकारी और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ आहूत चक्का जाम पूरी तरह सफल होगा।
उन्होंने कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से भी अपील की है कि चक्का जाम में अपना पूर्ण समर्थन दें। रघुवर सरकार के अहंकारी नीति का पुरजोर विरोध करें। श्री सहाय ने कहा कि अपने जमीनों की रक्षा करने का प्रतिफल निर्मला देवी, प्रदीप यादव और योगेन्द्र साव को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार के पदाधिकारी एक गिरोह के रूप में काम कर हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए रघुवर सरकार किसी भी हद तक जा सकती है।