झारखंड
प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 से
By Deshwani | Publish Date: 17/5/2017 12:15:59 PMरांची, (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 19 और 20 मई को होगी। यह बैठक धुर्वा स्थित मत्स्य विभाग के सभागार में होगी।
इस बैठक में मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विरेंद्र कुमार सिंह उपस्थित रहेंगे। जबकि प्रदेश भाजपा अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा, मुख्यमंत्री रघुवर दास सहित कृषि मंत्री रणधीर सिंह भी उपस्थित रहेंगे। बताया जा रहा है कि 19 मई को प्रदेश के पदाधिकारियों की बैठक होगी। जबकि 20 मई को जिलाध्यक्षों की बैठक होगी।