ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में नक्सली सरेंडर पॉलिसी पर उठने लगे सवाल
By Deshwani | Publish Date: 14/5/2017 1:31:02 PM
झारखंड में नक्सली सरेंडर पॉलिसी पर उठने लगे सवाल

रांची, (हि.स.)। झारखंड में नक्सलियों के सरेंडर पॉलिसी पर सवाल उठने लगे हैं। झारखंड के सबसे कुख्यात नक्सली बीमारी के कारण फिलहाल पुलिस के कस्टडी में है। कस्टडी में कुंदन के साथ पुलिस द्वारा मेहमान की तरह किया जा रहा व्यवहार फिलहाल काफी चर्चा में है। लोग सरकार और पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल उठा रहे हैं। पुलिस के इस रवैये के खिलाफ पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा के पुत्र और तमाड़ से विधायक विकास सिंह मुंडा रविवार को रांची के मोराबादी स्थित महात्मा गांधी के प्रतिमा के सामने धरने पर बैठ गए। विकास मुंडा के पिता पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या कुंदन पाहन ने ही की थी।

विकास सिंह मुंडा ने कहा कि जो नक्सली पूर्व मंत्री, पुलिस अफसर, आम जनता का हत्यारा है। सैकड़ों लोगों का खून बहाया है वैसे नक्सली को सरेंडर का नाम देकर उसे इनाम दिया जा रहा है। वहीं उसके लिए महंगे रेस्टोरेंट से खाना आ रहा है। उसके हर पसंद का ख्याल रखते हुए मेहमान की तरह उसका स्वागत किया जा रहा है। मुंडा ने कहा कि कुंदन ने न जानें कितने लोगों का घर-परिवार उजाड़ा है। पुलिस के इस रवैये से आने वाले दिनों में हर कोई नक्सली बनेगा। कुछ दिन बाद सरेंडर करेगा। फिर लेवी से वसूले गये पैसे से मौज-मस्ती करेगी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS