ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पीजी छात्र संघ से मिले अमेरिकी छात्र
By Deshwani | Publish Date: 13/5/2017 6:39:47 PM
पीजी छात्र संघ से मिले अमेरिकी छात्र

रांची। रांची विश्वविद्यालय पीजी छात्र संघ के अध्यक्ष तनुज खत्री से शनिवार को अमेरिका से आये शोध छात्र जैकब हेनरी ने मुलाकात की। पीजी छात्र कार्यालय में इस दौरान दर्जनों छात्र नेता उपरस्थित थे। जैकब हेनरी यूनिवर्सिटी ऑफ ओकलोहोमा के छात्र हैं और वह संथाली भाषा में रिसर्च वर्क कर रहे हैं। उनके पेपर का नाम संथाली लैंग्वेज प्रोमोशन एंड डेवलपमेंट है।

यह जानकारी देते हुए पीजी छात्र संघ के अध्यक्ष तनुज खत्री ने बताया जैकब हेनरी लगभग एक घंटे तक छात्र संघ कार्यालय में रहे और संथाली भाषा पर चर्चा की। उन्होंने बताया कि जैकब हेनरी अभी कुछ दिन झारखंड में रहेंगे। वह कोलकाता में रहकर रिसर्च वर्क कर रहे हैं। जैकब हेनरी को रांची विवि पीजी छात्र संघ के अध्यक्ष तनुज खत्री ने शुभकामनाएं दी और कहा की ये झारखंड के लिए गर्व की बात है कि अमेरिका से आकर छात्र यहां अपना योगदान दे रहे हैं। इस अवसर पर तालकेश्वर महतो, अजित विश्वकर्मा, कुलदीप महतो, उत्तम कुमार सहित अन्य छात्र उपस्थित थे। 

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS