रांची, (हि.स)। पुलिस ने तमाड़ थाना के सारजमडीह गांव से हत्या के आरोपी स्वर्णकार मुंडा को गुरुवार अहले सुबह गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ तमाड़ थाना क्षेत्र में वीर बहादुर सिंह मुंडा की हत्या करने का आरोप था। पुलिस को इसकी लंबे समय से तलाश थी।
एसडीपीओ बुंडू केवी रमन ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन कर हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया गया। टीम में तमाड़ थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार, रमन रंजीत कुमार सिंह,चेतन सिंह मुंडा, दिलीप लकड़ा, सुकरा उरांव और सिमोन कंडुलना शामिल थे।