झारखंड
रांची विवि में सीनेट की बैठक 20 को
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2017 3:50:33 PMरांची, (हि.स.)। रांची विश्वविद्यालय सीनेट की बैठक 20 जून को होगी। विश्वविद्यालय ने इसकी तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए रांची विश्वविद्यालय ने राजभवन और सीनेट सदस्यों को पत्र भेजने का कार्य भी शुरू कर दिया है।
45 दिन पूर्व राज्यपाल को सीनेट की बैठक की सूचना देनी होती है। सीनेट सदस्यों को 18 मई तक अपने सवाल भेजने होंगे। बैठक में विश्वविद्यालय के बजट को पारित किया जाएगा। संभावना है कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में कॉलेज की जमीन की अर्हता में किए गए संशोधन को स्वीकृति दी जाएगी। गौरतलब है कि सीनेट की अंतिम बैठक 07 दिसम्बर 2013 को हुई थी।