झारखंड
आदिवासी संघर्ष मोर्चा का राजभवन घेराव 13 को
By Deshwani | Publish Date: 9/5/2017 3:45:25 PMरांची, (हि.स.)। झारखण्ड आदिवासी संघर्ष मोर्चा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजभवन के समक्ष 13 मई को धरना देगा। इससे पूर्व मोरहाबादी मैदान से राजभवन तक मार्च निकाला जाएगा। जिसमें मोर्चा के हजारों कार्यकर्ता शामिल होंगे। राजभवन घेराव को लेकर मोर्चा ने तैयारी पूरी कर ली है। यह जानकारी मंगलवार को मोर्चा के मुख्य प्रवक्ता प्रेम शाही मुंडा ने दी। उन्होंने बताया कि सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन के खिलाफ, स्थानीय नीति सहित अन्य मांगों को लेकर यह धरना दिया जा रहा है। रणनीति तैयार कर ली गई है। धरना में पूर्व मंत्री देवकुमार धान, डॉ करमा उरांव, सुनील उरांव, राय मनी मुंडा सहित मोर्चा के सैकड़ों लोग उपस्थित रहेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार अगर सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन को वापस नहीं लेती है तो आने वाले दिनों में मोर्चा उग्र आंदोलन करेगा।