ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगातदेश की संस्कृति का प्रसार करने वाले सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर को प्रधामंत्री ने संर्जक पुरस्कार से सम्मानित किया'दंगल' फेम सुहानी भटनागर की प्रेयर मीट में पहुंचीं बबीता फोगाट
झारखंड
शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों पर निगम करेगा कार्रवाई
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2017 3:47:05 PM
शौचालय निर्माण नहीं कराने वालों पर निगम करेगा कार्रवाई

रांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम अब ऐसे लोगों पर कार्रवाई करेगा, जिन्होंने शौचालय निर्माण के लिए निगम से पैसे की निकासी कर तो ली है, लेकिन अब तक शौचालय का निर्माण नहीं करवाया। ऐसे लोगों पर बहुत ही जल्द नगर निगम केस करेगा। निगम इसकी तैयारी में जुट गया है। स्वच्छता सर्वेक्षण में रांची के पिछड़ने के बाद नगर निगम इसे सुधारने का प्रयास कर रहा है। 

गौरतलब है कि रांची को खुले में शौच से मुक्त नहीं होने के कारण कम नंबर मिले। इसका कारण है कि कई लोगों ने शौचालय बनाने के लिए निगम से प्रथम किस्त का पैसा भी ले लिया और शौचालय नहीं बनवाया। पैसा लेकर शौचालय नहीं बनाने वाले के खिलाफ निगम केस करेगा। राजधानी के 55 वार्डों में यह कार्रवाई शुरू की जाएगी। शहर के 55 वार्डों में लगभग 15000 शौचालयों का निर्माण हुआ है। वही नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर 31 के दर्जनों लोगों ने शौचालय के लिए पैसा ले लिया है, लेकिन निर्माण नहीं कराया है। इन लोगों पर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। 
रांची नगर निगम के पीआरओ नरेश कुमार सिन्हा ने बताया कि जो लोग पैसे लेकर शौचालय का निर्माण नहीं करवाये हैं, नगर निगम उन पर कार्यवाही करेगा। कुछ लोगों को चिन्हित भी किया गया है।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS