ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
बड़ा तलाब में लगेगी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची प्रतिमा
By Deshwani | Publish Date: 8/5/2017 3:39:13 PM
बड़ा तलाब में लगेगी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची प्रतिमा

रांची, (हि.स.)। पुरानी रांची स्थित बड़ा तालाब के सौंदर्यीकरण का काम शुरू कर दिया गया है। इसकी खूबसूरती में चार चांद लगाएगा, तालाब के बीचों-बीच बने टापू पर स्थापित स्वामी विवेकानंद की 33 फीट ऊंची प्रतिमा। जो विवेकानंद की देश में अब तक की सबसे ऊंची प्रतिमा होगी। प्रतिमा का निर्माण जाने-माने कलाकार राम बी. सुतार कर रहे हैं। टापू के चारों ओर लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी ताकि पर्यटक यहां कुछ समय आराम से बिता सकें। यहां पौधे लगाने के साथ आकर्षक लाइटिंग भी की जाएगी। 

पानी से भरे तालाब में एडवांस टेक्नोलॉजी से तालाब में ब्रिज के लिए पिलर बनाया जाएगा। इसके लिए कंस्ट्रक्शन कंपनी बाहर से बोट मंगा रही है। पार्क से टापू तक बोट सेट किया जाएगा। इसके बाद पानी के अंदर मशीन से पाइलिंग की जाएगी, ताकि पिलर खड़ा हो सके। टापू की भी चौड़ाई बढ़ाई जाएगी। इसके लिए टापू के चारों ओर पाइलिंग कर पिलर बनाया जाएगा। तालाब के किनारे पार्क का भी निर्माण किया जायेगा। 

इसके लिए सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। ब्रिज और प्रतिमा लगाने के लिए स्ट्रक्चर बनाने का काम उर्मिला कंस्ट्रक्शन कंपनी ने लिया है। इस माह के अंत तक ब्रिज का निर्माण शुरू हो जाएगा। तालाब के सौंदर्यीकरण पर लगभग 12 करोड़ रुपए खर्च होंगे। जिसकी निगरानी भवन निर्माण निगम और मेकॉन करेगी। गौरतलब है कि 54 एकड़ में फैले तालाब के सौंदर्यीकरण की डीपीआर दो साल पहले बनी थी।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS