झारखंड
बोलेरो-ट्रक में टक्कर, दो की मौत
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 3:46:01 PMरांची/मेदिनीनगर, (हि.स.)। नावा बाजार थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह ट्रक और बोलेरो की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई जबकि नौ लोग घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद घायलों को सदर अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए पांच को रिम्स रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार बोलेरो पर सवार लोग छतरपुर से तिलकोत्सव में शामिल होकर लौट रहे थे। इस दौरान बोलेरो चालक को झपकी आ गयी और करीब पांच बजे नावा बाजार थाना क्षेत्र में रोड पार करने के दौरान सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गयी। घटना में बोलेरो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद ट्रक चालक और खलासी भाग निकले।