झारखंड
झाविमो का चक्का जाम 18 मई को
By Deshwani | Publish Date: 6/5/2017 3:35:12 PMरांची, (हि.स.)। सीएनटी और एसपीटी एक्ट में हुए संशोधन के खिलाफ झारखंड विकास मोर्चा की ओर से 18 मई को राज्य में चक्का जाम किया जाएगा। इससे पहले, 16 मई को मशाल जुलूस निकाला जायेगा। यह मशाल जुलूस जयपाल सिंह स्टेडियम से अल्बर्ट एक्का चौक पहुंचेगा। यह जानकारी शनिवार को झाविमो के मीडिया प्रभारी तोहिद आलम ने दी।
तोहिद आलम ने कहा कि झाविमो सीएनटी और एसपीटी एक्ट में संशोधन वापस लेने, स्थानीय नियोजन नीति रद्द करने, ओबीसी को 27 प्रतिशत आरक्षण देने सहित आठ मांगों को लेकर झाविमो 18 मई को चक्का जाम करेगा। उन्होंने बताया कि झाविमो अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बीते कई दिनों से आंदोलन कर रहा है, लेकिन सरकार इस दिशा में कोई पहल नहीं कर रही है। इसलिए 18 मई को राज्य में चक्का जाम किया जाएगा।