झारखंड
कचहरी के पास फटा पानी का पाइप, हजारों लिटर पानी बर्बाद
By Deshwani | Publish Date: 3/5/2017 12:56:04 PMरांची, (हि.स.)। कचहरी स्थित बिहार क्लब के पास बुधवार सुबह सप्लाई पानी का पाइप लाइन फट गया। जिससे हजारों लीटर पीने का पानी बर्बाद हो गया।
इस क्षेत्र में रहने वाले लोगों ने नगर निगम और पेयजल स्वच्छता विभाग को इसकी जानकारी दी,लेकिन विभाग के कोई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। इससे कुछ समय के लिए कचहरी रोड तो तालाब की तरह दिखने ही लगा। वहीं कचहरी, अपरबाजार सहित आसपास में रहने वाले लोगों को पानी की कमी झेलनी पड़ी। करीब एक घंटे के बाद पानी की सप्लाई बंद की गई।