ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड में मजदूरों की स्थिति दयनीय : शुभेंदु सेन
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 5:57:58 PM
झारखंड में मजदूरों की स्थिति दयनीय : शुभेंदु सेन

रांची। एक्टू के प्रदेश महासचिव शुभेन्दु सेन ने कहा कि झारखंड में मजदूरों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। सरकार सिर्फ दिखावे के लिए मजदूर सम्मान समारोह का आयोजन कर रही है। इससे मजदूरों को भला नहीं होने वाला है। उन्होंने कहा कि मजदूरों की दयनीय स्थिति को देखते हुए एक्टू एक मई को मजदूर अधिकार रैली निकालेगा। यह रैली भाकपा माले कार्यालय से अलबर्ट एक्का चौक पहुंचेगी। यहां सभा का आयोजन किया जायेगा। सेन शनिवार को काली मंदिर रोड स्थित पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। 

उन्होंने कहा कि झारखंड में मजदूरों को उनका हक नहीं मिल पा रहा है। इसे लेकर एक्टू राज्य के सभी जिलों में मजदूर जागरूकता अभियान अभियान चलायेगा। इसके तहत एक मई से लेकर 30 मई तक विभिन्न जिलों में यह अभियान चलेगा। उन्होंने राज्य सरकार से मांग किया कि मजदूर दिवस के अवसर पर निबंधित निर्माण श्रमिकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य बीमा योजना का हेल्थ कार्ड उपलब्ध कराया जाये, काम के दौरान दुर्घटना में मृत श्रमिकों को पांच लाख मुआवजा, मजदूरों के न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोत्तरी करने, भवन निर्माण श्रमिकों के बीच कार्यरत एक्टू सहित केंद्रीय ट्रेड यूनियनों के प्रतिनिधियों को बीओसी बोर्ड में शामिल किया जाये। प्रेसवार्ता में भुवनेश्वर केवट सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS