झारखंड
राजधानी के 100 स्थानों में होगी डीप बोरिंग
By Deshwani | Publish Date: 29/4/2017 3:05:20 PMरांची। लगातार बढ़ती गर्मी को देखते हुए रांची और आसपास के क्षेत्रों में पानी की परेशानी को दूर करने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। पूरे जिले में युद्ध स्तर पर काम चल रहा है। इसके लिए सर्वे का काम पूरा कर लिया गया है। रांची के 100 ऐसे स्थानों का चयन किया गया है, जहां पर डीप बोरिंग की आवश्यकता है। इसके अलावा 15 मई तक करीब खराब चापानलों को दुरुस्त किया जाएगा।
2600 चापानलों की मरम्मत का काम पूरा कर लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों और जिन स्कूलों में पानी की सुविधा नहीं है, वहां चापानल लगाए जाएंगे। जिला प्रशासन की इस सक्रियता से लोगों को थोड़ी राहत मिली है। राजधानीवासियों का कहना है कि गर्मी पानी की कमी से सिर्फ छोटे वर्ग के ही लोग नहीं जुझते, बल्कि बड़े लोगों को भी पानी की किल्लत गर्मी में होती है। ऐसे में अगर प्रशासन ने यह कदम उठाया है तो यह सराहनीय है।