झारखंड
अर्जुन मुंडा ने विनोद खन्ना के निधन पर जताया शोक
By Deshwani | Publish Date: 27/4/2017 4:03:11 PM रांची। पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने बॉलीवुड के सुपरस्टार और सांसद विनोद खन्ना के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि वे व्यक्तिगत जीवन में भी सुपरस्टार थे। उनके निधन से देश ने एक अच्छा इंसान खो दिया। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।