झारखंड
टेम्पू गिरी पुल के नीचे, चालक सहित दो की मौत
By Deshwani | Publish Date: 26/4/2017 2:29:24 PMदुमका। जरमुंडी थाना क्षेत्र में बासुकीनाथ नोनीहाट पथ पर सड़क दुर्घटना में टेम्पो चालक एवं महिला समेत दो की मौत हो गई। घटना बुधवार अलसुबह 4:30 में घटी।जानकारी के अनुसार सभी तीर्थयात्री थे। बासुकीनाथ मंदिर से मुंडन करवा लौटने के क्रम में नोनीहाट से बासुकीनाथ के रास्ते में तीखे मोड़ पर हुई घटना घटी। टेम्पो तेज गति के कारण अनियंत्रित होकर पूल से नीचे गिर गई। टेम्पो में एक ही परिवार के 3 अन्य सवार घायल है।
मृतक बिहार में बांका जिला अंतर्गत अमरपुर क्षेत्र के रहने वाले हैं। मृतकों में टेम्पो चालक विपिन चौधरी एवं झंडो देवी हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, दुमका भेज दिया गया है।