झारखंड
पुलिस खुद ही तोड़ रही है कानून
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 5:04:25 PMरांची। कानून का पाठ पढ़ाने वाले अगर खुद ही कानून तोड़ने लगेंगे तो क्या कहा जायेगा। शनिवार को बाइपास स्थित किशोरगंज चौक के पास एक पुलिसकर्मी को बिना हेलमेट के स्कूटी चलाते देखा गया जिसे हिन्दुस्थान समाचार के कैमरामैन ने अपने कैमरे में कैद किया। गौरतलब है कि कुछ दिन पूर्व तीन नाबालिगों की मौत बाइक हादसे में हो गयी थी। इस पर हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को वाहन चेकिंग का आदेश दिया था। इसके बाद से राजधानी सहित राज्य के विभिन्न जिलों में पिछले 15 दिनों से वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।