ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
महिला पुलिसकर्मियों का बढ़ेगा दबदबा
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 4:59:25 PM
महिला पुलिसकर्मियों का बढ़ेगा दबदबा

 रांची। झारखंड पुलिस बहाली में महिलाओं को 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा। इससे झारखंड पुलिस में महिला पुलिसकर्मियों का दबदबा बढ़ेगा। इस लिहाज से वर्ष 2018 महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण होगा। अभी दारोगा की बहाली होनी है। इसमें से महिला अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। ट्रेनिंग के बाद महिला दरोगा को थानेदार की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी जिससे राज्य के लगभग 250 से 300 थाने की थानेदार महिलाएं होगी। 

इस बार दरोगा के पद पर होने वाली बहाली में महिलाओं के लिए नियम में कुछ संशोधन किया गया है। उन्हें पहले लिखित परीक्षा निकालनी है और दौड़ के साथ मेडिकल परीक्षा में क्वालीफाई करना है। पहले दौड़ में ही कई प्रतियोगिता से बाहर हो जाती थी। परीक्षा भी एसएससी के जरिए पारदर्शी तरीके से होगी। पिछले दिनों आदिम जनजाति की दो बटालियन दुमका और खूंटी में बहाल की गई थी। अभी भी इसमें 292 सीटें खाली रह गई है। इन पर फिर से बहाली का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय की ओर से गृह विभाग को भेजा गया है। इसमें भी 33 फीसदी सीट महिलाओं के लिए रिजर्व होगी। डीजीपी डीके पांडे ने कहा कि राज्य सरकार की मंजूरी के बाद झारखंड पुलिस में विभिन्न पदों पर होने वाले बहाली में महिलाओं के लिए 33 फीसदी सीट आरक्षित किया गया है। इसी के अनुरूप दरोगा और आरक्षियों के अलावा अन्य पदों पर होने वाली बहाली में महिलाओं को 33 फीसदी सीटें मिले, इसका पूरा प्रयास किया जाएगा।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS