ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
पौधरोपण कर मना विश्व पृथ्वी दिवस
By Deshwani | Publish Date: 22/4/2017 1:09:31 PM
पौधरोपण कर मना विश्व पृथ्वी दिवस

रांची, (हि.स.)। विश्व पृथ्वी दिवस के मौके पर शनिवार को समाज सेवी संस्था युवा प्रहरी की ओर से सामलोंग रोड स्थित संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय में पौधरोपण किया गया। संस्था के अध्यक्ष मेहुल प्रसाद ने कहा कि विश्व पृथ्वी दिवस के दिन सभी को एक-एक पौधा जरूर लगाना चाहिए। रांची के तापमान में काफी इजाफा हुआ है, भूमिगत जल में भी काफी कमी पायी गयी है। उन्होंने कहा कि पौधे लगाकर पर्यावरण को बचाया जा सकता है। आने वाले दिनों में युवा प्रहरी के सदस्य शहर के विभिन्न स्थानों में पौधा रोपण करेंगे। मौके पर संस्था के महासचिव विक्की कुमार, सचिव गोपाल पांडे, विकास राज सिंह, मोहम्मद अकील अंसारी, संजय ठाकुर समेत सैकड़ों स्कूल के बच्चे शामिल रहे।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS