झारखंड
हटिया-टाटानगर यात्री ट्रेन शनिवार को रद्द
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 3:54:27 PM रांची। हटिया-टाटानगर यात्री ट्रेन 22 अप्रैल को रद्द रहेगी। आदित्यपुर और गम्हरिया स्टेशनों के बीच फ्लाई ओवर गर्डर के रिवटिंग के लिए ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक दिन के 12 बजे से शाम छह बजे तक रहेगा। इसके अलावा दोपहर 12:30 बजे से शाम सात बजे तक ट्रैफिक-कम-पावर ब्लॉक को तीन सीमित ऊंचाई सबवेज बनाने के लिए राजखरसांवा-बाड़ाबाम्बो-चक्रधरपुर स्टेशनों के बीच रहेगा। इस कारण इस दिन कई ट्रेन सेवा प्रभावित रहेंगी।