ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
झारखंड के 29 बच्चों को दिल्ली से लाया गया रांची
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 3:02:30 PM
झारखंड के 29 बच्चों को दिल्ली से लाया गया रांची

रांची। दिल्ली के विभिन्न स्थानों में रह रहे झारखंड के 29 बच्चों को शुक्रवार को रांची लाया गया है। इसमें 24 लड़कियां और पांच लड़के शामिल हैं। सभी को झारखंड स्वर्ण जयंती एक्सप्रेस ट्रेन से सुबह तीन बजे रांची रेलवे स्टेशन पर लाया गया। 
बताया जाता है कि जिला बाल संरक्षण पदाधिकारी सेवक राम लोहरा के नेतृत्व में 12 सदस्यीय टीम एक सप्ताह पूर्व दिल्ली गई थी। जिसने दिल्ली के अलग-अलग स्थानों और शेल्टर होम से बच्चों को रेस्क्यू कर रांची लाया। सभी बच्चों को प्रेमाश्रय में रखा गया है। सभी से पूरी जानकारी ले कर उनके परिजनों से संपर्क कर उनके घरों में बच्चों को पहुंचाया जाएगा। बरामद बच्चों में रांची, खूंटी, गुमंला, लोहरदगा, चाईबासा, जमशेदपुर सहित अन्य जिलों के बच्चे शामिल हैं।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS