ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
निजी स्कूलों का समय बदला, 22 अप्रैल से 6:30 बजे से चलेगी क्लास
By Deshwani | Publish Date: 21/4/2017 12:49:23 PM
निजी स्कूलों का समय बदला, 22 अप्रैल से 6:30 बजे से चलेगी क्लास

रांची, (हि.स.)। रांची के सभी निजी स्कूलों का समय 22 अप्रैल से बदल गया है। ऐसा निर्णय जिला प्रशासन ने राज्य में लगातार बढ़ते गर्मी के मद्देनजर लिया है। 

डीसी मनोज कुमार के आदेश पर डीएसइ ने समय में परिवर्तन का निर्देश दिया है। निर्देश के अनुसार प्री-नर्सरी से लेकर पांचवीं तक की क्लास सुबह 6:30 से 11:30 बजे तक चलेगी। जबकि पांचवीं से ऊपर की क्लास सुबह 6:30 से दोपहर 12:30 तक चलेगी। 

गौरतलब है की रांची का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के आसपास है। रांची में बढ़ते तापमान के कारण स्कूली बच्चों को काफी परेशानी हो रही है। तपती दोपहर में स्कूल से लौटने में बच्चों के साथ अभिभावकों को भी खासा परेशानियों का सामना करना पर रहा है।

image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS