ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
अगली राष्ट्रपति हो सकती हैं झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 6:56:01 PM
अगली राष्ट्रपति हो सकती हैं झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू

रांची। झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू देश की अगली राष्ट्रपति हो सकती हैं। राष्ट्रपति पद के संभावित उम्मीदवारों में उनका भी एक नाम है। वह उड़ीसा सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। उन्हें आगे करके भाजपा एक बड़ा संदेश दे सकती है। झारखंड के राज्यपाल के रुप में द्रौपदी मुर्मू ने बेहतरीन काम किया है। बाबरी विध्वंस मामले में भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी और लालकृष्ण आडवाणी सहित 13 नेताओं के खिलाफ आपराधिक साजिश का मुकदमा चलाये जाने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद द्रौपदी मुर्मू की दावेदारी मजबूत हुई है। इससे पहले मुरली मनोहर जोशी और आडवाणी इस पद के प्रबल दावेदार माने जा रहे थे। 

राष्ट्रपति पद के अन्य दावेदारों में सुमित्रा महाजन और सुषमा स्वराज के नाम भी आगे चल रहे हैं। इसके अलावा संघ प्रमुख मोहन भागवत, सांसद हुकुमदेव नारायण सिंह के नाम भी इस दौड़ में हैं। हालांकि मोहन भागवत कई मौकों पर कह चुके हैं कि वह इस रेस में नहीं हैं। द्रौपदी मुर्मू 18 मई 2015 से झारखंड की राज्यपाल हैं। वह झारखंड की पहली महिला राज्यपाल हैं। वह वर्ष 2000 से 2004 तक ओड़िसा विधानसभा में रायरंगपुर से विधायक और राज्य सरकार में मंत्री रही हैं। वह पहली ऐसी ओड़िया नेता हैं जिन्हें किसी राज्य का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वह भाजपा और बीजू जनता दल की गठबंधन सरकार में 06 मार्च 2000 से 06 अगस्त 2002 तक वाणिज्य और परिवहन के लिए स्वतंत्र प्रभार तथा 06 अगस्त 2002 से 16 मई 2004 तक मत्स्य पालन और पशु संसाधन विकास राज्य मंत्री रहीं। 
गौरतलब है कि वर्तमान राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी का कार्यकाल इस वर्ष जुलाई में पूरा हो रहा है। इसी माह नये राष्ट्रपति के लिए चुनाव होगा। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के परिणाम ने भाजपा को बहुमत के करीब ला दिया है। इससे स्पष्ट है कि अगला राष्ट्रपति भाजपा की पसंद का ही होगा। राष्ट्रपति पद के लिए 10,98,882 मतों की वैल्यू होती है। इसमें चुनाव जीतने के लिए 5.49 वोट चाहिए। बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के पास 4.57 लाख वोट हैं। अगर पूरा तीसरा मोर्चा भी एक हो जाता है तो भाजपा के बराबर वोट नहीं ला पायेगा। ऐसे में यह साफ है कि भाजपा अगला राष्ट्रपति अपनी पसंद का बनायेगी। आजादी के बाद से अब तक कोई ट्राइबल राष्ट्रपति नहीं बना है। बीते राष्ट्रपति चुनाव में पीए संगमा ने इसके लिए एक मुहिम छेड़ी थी और खुद उम्मीदवार भी बने थे लेकिन वह चुनाव हार गये थे। मुर्मू भी आदिवासी समाज से हैं, ऐसे में उन्हें प्रत्याशी बनाकर भाजपा एक बड़ा संदेश दे सकती है।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS