ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
नीरज हत्याकांड: होटवार जेल शिफ्ट किए गए संजीव सिंह
By Deshwani | Publish Date: 20/4/2017 3:20:33 PM
नीरज हत्याकांड: होटवार जेल शिफ्ट किए गए संजीव सिंह

रांची। पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह हत्याकांड के आरोप में विगत 11 अप्रैल से धनबाद मंडलकारा में बंद झरिया के बीजेपी विधायक संजीव सिंह को गुरुवार को भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रांची स्थित होटवार जेल भेज दिया गया। रांची से आये बुलेटप्रूफ सफारी में बैठकर धनबाद जेल से रांची के लिए विधायक को ले जाया गया। इस दौरान जेल गेट पर एसडीओ राकेश कुमार सुरक्षा बलों के साथ मौजूद रहे। यही नहीं जेल गेट पर नीरज हत्याकांड के एक अन्य आरोपी सह विधायक के अनुज सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह, अखिलेश सिंह सहित दर्जनों की संख्या में विधायक के समर्थक सुबह से ही मौजूद रहे। 

उल्लेखनीय है कि नीरज सिंह हत्या के मामले में नामजद आरोपी विधायक संजीव सिंह की गिरफ्तारी के बाद उन्हें पहले जिला प्रशासन की अनुशंसा पर दुमका जेल शिफ्ट करने का आदेश राज्य सरकार की ओर से मिला था। लेकिन इस आदेश के खिलाफ उनके परिजनों ने जिला प्रशासन और सरकार के समक्ष विधायक के जान की गुहार लगाते हुए उन्हें हजारीबाग या रांची के होटवार जेल भेजने की अपील की थी। बुधवार को इस संदर्भ में जिला प्रशासन की ओर से एक बार फिर कारा महानिरीक्षक सुमन गुप्ता से इस संदर्भ में दिशा-निर्देश मांगा था और बुधवार देर शाम विधायक को दुमका के बदले रांची शिफ्ट करने की अनुशंसा को राज्य सरकार ने मान लिया था। आज सुबह उक्त आदेश को सीजेएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से अनुमति मिलते ही विधायक के रांची शिफ्ट करने की तैयारी शुरु कर दी गयी। साथ ही रांची से आये बुलेट प्रूफ सफारी भी धनबाद लाया गया जहां से सुबह के नौ बजे उन्हें पूरी सुरक्षा के बीच रांची भेज दिया गया।
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS