झारखंड
अडानी पावर प्लांट के मामले पर झाविमो का अनशन 20 से
By Deshwani | Publish Date: 19/4/2017 6:06:48 PMरांची। अडानी पावर प्लांट के लिए राज्य सरकार की ओर से रैयतों की जबरन जमीन अधिग्रहण के विरोध में झारखंड विकास मोर्चा गुरुवार को राजभवन के सामने अनश्चितकालीन अनशन करेगा। अनशन में मुख्य रूप से झाविमो सुप्रीमो बाबूलाल मरांडी, झाविमो के अन्य नेता और कार्यकर्त्ता उपस्थित रहेंगे। यह जानकारी पार्टी के केन्द्रीय सचिव सरोज सिंह ने दी। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी के महामंत्री प्रदीप यादव भी इस मुद्दे पर गोड्डा में अनशन पर बैठे हैं।