ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
शहर में खुलेंगे 10 मिनी स्लॉटर हाउस
By Deshwani | Publish Date: 17/4/2017 1:14:10 PM
शहर में खुलेंगे 10 मिनी स्लॉटर हाउस

रांची, (हि.स.)। रांची नगर निगम राजधानी रांची के विभिन्न क्षेत्रों में जल्द ही 10 छोटी वधशाला खोलेगा। इसे लेकर नगर निगम ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य सरकार की और से खुले में मीट और मुर्गा की बिक्री पर रोक लगाए जाने के बाद नगर निगम इस व्यवस्था को शुरू करने की तैयारी कर रहा है। मीट मुर्गा खाने वालों को परेशानी ना हो, इसके लिए नगर निगम शहर में 10 मिनी स्लॉटर हाउस खोलने की तैयारी कर रहा है।

इन स्लॉटर हाउसों में शहर के मीट मुर्गा विक्रेताओं को खस्सी को कटवाना होगा। यहां से मुर्गा और खसी कटने के बाद दुकानदार उसको अपनी दुकान के डीप फ्रीजर में रख सकेंगे। फिर यह लोग दुकानों से ही मीट मुर्गा बेच सकते हैं। बताते चलें कि शहर में मीट मुर्गा दुकानों के संचालन के लिए नगर निगम नियमावली बना रहा है। नियमावली बनने के बाद नगर निगम बोर्ड से इसे स्वीकृति करा कर शहर में लागू किया जाएगा। फिर शहर की सभी मीट मुर्गा दुकानें इस नियमावली से संचालित होंगी। गौरतलब है कि शहर में चिकन और मटन की दुकानें पिछले 15 दिनों से बंद हैं। मीट और मुर्गा खाने की चाहत रखने वाले लोग दुकान तक पहुंच रहे हैं, लेकिन दुकान बंद होने के कारण उन्हे वापस लौटना पड़ रहा है। हालांकि शहर के कई इलाकों में भी भी चोरी छिपे मीट और मुर्गा कट रहा हैं। बताते चलें कि रांची नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत लगभग 2000 मीट मुर्गा की दुकानें हैं। इनमें से 800 से अधिक प्रमुख सड़कों पर हैं। वहीं 1200 के आसपास मीट की दुकानें गली मोहल्लों में है। 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS