ब्रेकिंग न्यूज़
मोतिहारी के केसरिया से दो गिरफ्तार, लोकलमेड कट्टा व कारतूस जब्तभारतीय तट रक्षक जहाज समुद्र पहरेदार ब्रुनेई के मुआरा बंदरगाह पर पहुंचामोतिहारी निवासी तीन लाख के इनामी राहुल को दिल्ली स्पेशल ब्रांच की पुलिस ने मुठभेड़ करके दबोचापूर्व केन्द्रीय कृषि कल्याणमंत्री राधामोहन सिंह का बीजेपी से पूर्वी चम्पारण से टिकट कंफर्मपूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री सांसद राधामोहन सिंह विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगेभारत की राष्ट्रपति, मॉरीशस में; राष्ट्रपति रूपुन और प्रधानमंत्री जुगनाथ से मुलाकात कीकोयला सेक्टर में 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता को 9 गीगावॉट से अधिक तक बढ़ाने का लक्ष्य तय कियाझारखंड को आज तीसरी वंदे भारत ट्रेन की मिली सौगात
झारखंड
एक बार फिर साम्प्रदायिक आग में झुलसने से बची रांची
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2017 2:51:19 PM
एक बार फिर साम्प्रदायिक आग में झुलसने से बची रांची

रांची, (हि.स.)। एकबार फिर राजधानी रांची साम्प्रदायिक आग में झुलसे से बच गयी। ई-रिक्शा चालक की अफवाह के कारण शनिवार की देर रात एक समुदाय के लोग सड़क पर उतर आये। मामले को शांत कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

घटना के संबंध में सिटी एसपी ने बताया कि ई रिक्शा और सेंट्रो कार में टक्कर हो गयी। धक्के से सेंट्रो कार को नुकसान हो गया जिसके बाद कार से उतरे लोगों ने रिक्शा चालक को पकड़ कर हल्की मारपीट की और कार बनाने का पैसा मांगा। इसके बाद रिक्शा चालक इलियास वहां से भाग निकला। उधर सेंट्रो सवार लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और पुलिस ई रिक्शा को चुटिया थाना ले गयी। इसके बाद ई रिक्शा चालक ने लोगों के बीच गलत अफवाह फैलाया कि कुछ युवकों ने धार्मिक नारा नहीं लगाने पर उसके साथ मारपीट की है। इसके बाद लोग सड़क पर उतर आये। फिलहाल शांति है। पुलिस इलाके में नजर रखे हुये है।
 
image
COPYRIGHT @ 2016 DESHWANI. ALL RIGHT RESERVED.DESIGN & DEVELOPED BY: 4C PLUS