झारखंड
वायु सेना में युवाओं के लिए अवसर, 23 से देवघर में भर्ती रैली
By Deshwani | Publish Date: 16/4/2017 2:46:27 PMरांची देवघर, (हि.स.)। सेना में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए वायु सेना देवघर में भर्ती रैली आयोजित कर रहा है। यह भर्ती रैली 23 अप्रैल से 27 अप्रैल तक देवघर कालेज में सन्थाल परगना के 6 जिलों के लिए आयोजित किया गया है। इसमें 19 से 21 वर्ष तक आयु वर्ग के भाग ले सकते हैं। योग्यता के तौर पर 50 प्रतिशत अंक के साथ इंटरमीडिएट उतीर्ण, तथा अंग्रेजी में 50 प्रतिशत अंक है होना जरूरी है। लम्बाई न्यूनतम 165 सेंटीमीटर होना जरूरी है। यह जानकारी देवघर सूचना कार्यालय ने दी है।